हम होंगे कामयाब एक दिन
(समूह गान)
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन ।
ओ हो मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन॥1॥
होगी शान्ति चारों ओर,
होगी शान्ति चारों ओर,
होगी शान्ति चारों ओर एक दिन।
ओ हो मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन॥2॥
हम चलेंगे साथ-साथ,
चलेंगे साथ-साथ,
चलेंगे साथ-साथ एक दिन।
ओ हो मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन॥3॥
नही डर किसी का आज,
नही डर किसी का आज,
नही डर किसी का आज एक दिन।
ओ हो मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन॥4॥
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब एक दिन ।
ओ हो मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास,
हम होंगे कामयाब एक दिन।
हम होंगे…………….
हम होंगे…………..,,,
(समूहगान के रचनाकार- गिरिजा कुमार माथुर)
note-‘हम होंगे कामयाब एक दिन’ समूहगान को यूट्यूब पर सुनने के लिए यहां क्लिक करें-